ग्राम प्रधानों को मिली शिक्षा योजनाओं की गहन जानकारी, बीआरसी में उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) खेकड़ा पर सोमवार को आयोजित एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों और जनप्रतिनिधियों को बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

ग्राम प्रधानों को मिली शिक्षा योजनाओं की गहन जानकारी, बीआरसी में उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

ग्राम प्रधानों को मिली शिक्षा योजनाओं की गहन जानकारी, बीआरसी में उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
- बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं पर हुआ मंथन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सोमवार को आयोजित एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों और जनप्रतिनिधियों को बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा और ग्राम विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों को विद्यालयों में संचालित योजनाओं से अवगत कराया गया और उन्हें गांव के विकास कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का आह्वान किया गया। निपुण भारत मिशन, बालिका शिक्षा, डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प और आउट ऑफ स्कूल बच्चों से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने और बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संचालन सुधीर वशिष्ठ ने कुशलतापूर्वक किया। वक्ताओं ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके सकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला के अंत में ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी सोमेश चौधरी, सुमित कुमार, निर्मला देवी, मुक्तेश्वर शर्मा, श्याम सिंह, दीपा, रूपेश चौधरी, पूनम, नीलम, पारूल, शशांक, प्रदीप कुमार, अंजू अरोड़ा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।