देव कृष्णा स्कूल की अवि शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चयनित

खेकड़ा कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा अवि शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेना में चयन के बाद पहली बार विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

देव कृष्णा स्कूल की अवि शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चयनित

देव कृष्णा स्कूल की अवि शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चयनित
- विद्यालय पहुंचने पर पूर्व छात्रा का भव्य स्वागत, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा अवि शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेना में चयन के बाद पहली बार विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में अवि शर्मा को प्रतीक चिह्न भेंट करने के साथ शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। अवि शर्मा ने वर्ष 2022 में देव कृष्णा पब्लिक स्कूल से 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल और वर्ष 2024 में 92 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने सेना में अधिकारी बनने की तैयारी शुरू की। हाल ही में सर्विस सलेक्शन बोर्ड के माध्यम से उनका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन हुआ। विद्यालय के निदेशक आशु यादव और सोनू यादव ने अवि शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अवि की उपलब्धि छात्र-छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देगी। समारोह में विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।