छात्राओं ने खेल मैदान में बिखेरा प्रतिभा का जलवा

खेकड़ा कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

छात्राओं ने खेल मैदान में बिखेरा प्रतिभा का जलवा

छात्राओं ने खेल मैदान में बिखेरा प्रतिभा का जलवा
* जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव राहुल जैन तथा कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलों में अनुशासन, समर्पण और निष्पक्षता के महत्व पर जोर दिया तथा सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी दिव्या ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्राची और आंचल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में आरती प्रथम, प्राची द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में आरती ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक में अनन्या ने पहला, आंचल ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में परवेश शर्मा, निकलेश, रीना जैन, दिशा जैन, प्रीति वर्मा, सत्यप्रकाश, लोकेश शर्मा, दीपक, मधु और नीलम सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।