हिंडन बैराज से युवती ने लगाई छलांग, मछुआरे की सूझबूझ से बची जान

थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अंतर्गत हिंडन बैराज पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने अचानक बैराज से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक मछुआरे की सतर्कता और बहादुरी से युवती की जान बच गई।

हिंडन बैराज से युवती ने लगाई छलांग, मछुआरे की सूझबूझ से बची जान

तेजस न्यूज संवाददाता 

हिंडन बैराज से युवती ने लगाई छलांग, मछुआरे की सूझबूझ से बची जान

गाजियाबाद। जिले के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अंतर्गत हिंडन बैराज पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने अचानक बैराज से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक मछुआरे की सतर्कता और बहादुरी से युवती की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक बैराज के किनारे पहुंची और बिना किसी को कुछ बताए पानी में कूद गई। यह देख वहां मौजूद मछुआरे ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है और युवती के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।