हापुड़ : मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

हापुड़ : मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

तेजस न्यूज संवाददाता 

मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

हापुड़। बहादुरगढ़। महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव-गांव में जागरूकता अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांव कटीरा में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल हैं। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की ग्रामीण महिलाओं ने सराहना की और इसे महिलाओं के लिए उपयोगी बताया।