जिला अस्पताल बागपत में आयोजित हुआ क्लब फुट दिवस

जिला अस्पताल बागपत में गुरुवार को आयोजित क्लब फुट दिवस पर टेढ़े पैर से पीड़ित बच्चों को स्वस्थ जीवन देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों की विशेष देखरेख, समय पर उपचार और नियमित फॉलोअप के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर करीब 15 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए।

जिला अस्पताल बागपत में आयोजित हुआ क्लब फुट दिवस

जिला अस्पताल बागपत में आयोजित हुआ क्लब फुट दिवस
- टेढे पैर वाले बच्चों के उपचार का लिया गया संकल्प
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिला अस्पताल बागपत में गुरुवार को आयोजित क्लब फुट दिवस पर टेढ़े पैर से पीड़ित बच्चों को स्वस्थ जीवन देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों की विशेष देखरेख, समय पर उपचार और नियमित फॉलोअप के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर करीब 15 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश एवं डीईआईसी मैनेजर डॉ. अनुज गेरा ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से जिला अस्पताल के कमरा नंबर चार में प्रत्येक गुरुवार को क्लब फुट क्लीनिक संचालित की जाती है। यहां जनपद के सभी छह ब्लॉकों से आरबीएसके टीम द्वारा चिन्हित बच्चों को रेफर किया जाता है। बच्चों के उपचार हेतु प्लास्टर, टीनोटॉमी तथा विशेष ब्रेस (जूते) निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। चिकित्सकों ने कहा कि समय रहते सही उपचार मिलने पर टेढ़े पैर वाले बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के नियमित उपचार और देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. अनुराग, क्लब फुट क्लीनिक कोऑर्डिनेटर सौरभ चौहान, मैनेजर अली फैजान सहित अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।