भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद
खेकड़ा की स्टार सिंगर रेणुका पंवार के घर गुरुवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह पहुंचीं। दोनों कलाकारों की मुलाकात ने कस्बे में खूब चर्चा बटोरी। अक्षरा सिंह ने रेणुका पंवार के परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही घर के बने पारंपरिक देसी व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद
- गुड़-छाछ से लेकर ग्रामीण व्यंजनों तक का लिया आनंद, बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगी दोनों स्टार सिंगर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा की स्टार सिंगर रेणुका पंवार के घर गुरुवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह पहुंचीं। दोनों कलाकारों की मुलाकात ने कस्बे में खूब चर्चा बटोरी। अक्षरा सिंह ने रेणुका पंवार के परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही घर के बने पारंपरिक देसी व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
रेणुका पंवार के खेकड़ा स्थित आवास पर पहुंची अक्षरा सिंह ने ग्रामीण अंदाज में गुड़ के साथ छाछ का आनंद लिया और घर के बने देसी खाने की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गांव के पारंपरिक भोजन में मिट्टी की खुशबू, सादगी और अपनापन महसूस होता है। इस दौरान दोनों कलाकारों के बीच एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हुई। अक्षरा सिंह ने बताया कि वह जल्द ही रेणुका पंवार के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में काम करने की तैयारी कर रही हैं। प्रोजेक्ट की पूरी तैयारी होने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए प्रशंसकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। अक्षरा सिंह, अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी काम कर चुकी हैं। रेणुका पंवार के साथ दिनभर समय बिताने के बाद वह वापस मुंबई रवाना हो गईं। इस दौरान रेणुका पंवार के इवेंट मैनेजर विजय पंवार, समाजसेवी अनुज कौशिक समेत अनेक कस्बावासी मौजूद रहे।