दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड मार्ग शुरू होते ही क्षेत्र में खुशी, अब सिर्फ 20 मिनट में पहुंच रहे लोग अक्षरधाम

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के खेकड़ा से अक्षरधाम तक बनने वाले एलिवेटेड मार्ग के शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से इंतजार कर रहे दैनिक यात्री, नौकरीपेशा लोग और स्थानीय उद्यमी अब दिल्ली आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। जाम से राहत और दूरी कम होने के चलते लोगों ने इसे बड़ी सुविधा के रूप में लिया है।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

नए एलिवेटेड मार्ग के चालू होने से खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर की दूरी अब मात्र 20 मिनट में पूरी हो रही है। इससे दिल्ली आने–जाने वाले यात्रियों की यात्रा न केवल तेज हुई है बल्कि पहले की तुलना में काफी आरामदायक भी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से अब राहत मिल रही है। उद्यमी वर्ग और नोएडा–दिल्ली में नौकरी करने वाले लोग रोजाना इसी मार्ग से सफर कर रहे हैं। वहीं परिवारों में भी उत्साह है और लोग सप्ताहांत पर अक्षरधाम मंदिर में घूमने के लिए आसानी से जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन के शुरू होने से खेकड़ा और दिल्ली के बीच आवागमन में गति और सुविधा दोनों बढ़ गई हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है