बिजली विभाग के खिलाफ भैयादास महाराज ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
डूंडाहैड़ा के बालाजी आश्रम के महाराज महामंडलेश्वर भैयादास का बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। महाराज ने अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया। विरोध में आश्रम में होली भी नही मनाई गई। प्रशासन के खिलाफ अनुयायियों में आक्रोश है।

बिजली विभाग के खिलाफ भैयादास महाराज ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
- आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी
- विरोध में नही मनाई होली, आश्रम के भक्तों में रोष
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
डूंडाहैड़ा के बालाजी आश्रम के महाराज महामंडलेश्वर भैयादास का बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। महाराज ने अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया। विरोध में आश्रम में होली भी नही मनाई गई। प्रशासन के खिलाफ अनुयायियों में आक्रोश है।
बिजली विभाग पर मनमानी करने लाखों को बिल भेजने का आरोप लगाते हुए बुधवार को डूंडाहैड़ा के बालाजी आश्रम के महाराज महामंडलेश्वर भैयादास का बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन शुरू किया था। शनिवार को चौथे दिन भी अनशन जारी रहा। महाराज ने अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ कर 101 आहुति दी। आश्रम में इस बार होली का त्यौहार भी नही मनाया गया। भैयादास महाराज का कहना है कि वे बिजली विभाग के अफसरों की तानाशाही के सामने नही झुकेंगे। उनका आमरण अनशन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक जारी रहेगा। उधर आश्रम पहुंचे भक्तों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है।