आईएएस प्रशिक्षुओं ने कृषि विज्ञान केंद्र बागपत का किया भ्रमण

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निदेशक के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के अधिकारियों के एक दल ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बागपत का भ्रमण किया। आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। गन्ना स्टार्टअप की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। उत्कृष्ट किसानों से संवादात्मक चर्चा की।

आईएएस प्रशिक्षुओं ने कृषि विज्ञान केंद्र बागपत का किया भ्रमण

आईएएस प्रशिक्षुओं ने कृषि विज्ञान केंद्र बागपत का किया भ्रमण
- आधुनिक तकनीकों की ली जानकारी
- गन्ना स्टार्टअप व विभिन्न इकाइयों का किया अवलोकन
- उत्कृष्ट किसानों से हुई संवादात्मक चर्चा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निदेशक के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के अधिकारियों के एक दल ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बागपत का भ्रमण किया। आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। गन्ना स्टार्टअप की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। उत्कृष्ट किसानों से संवादात्मक चर्चा की।
केन्द्र पर पहुंचते ही भ्रमण दल का स्वागत केन्द्र प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत ने किया। भ्रमण के दौरान दल ने केंद्र पर स्थापित विभिन्न तकनीकी इकाइयों जैसे गन्ना उत्कृष्टता केंद्र, हाईटेक सब्जी नर्सरी, केंचुआ खाद उत्पादन इकाई, प्राकृतिक खेती इकाई, ड्रैगन फ्रूट इकाई, पोषण वाटिका, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला और एटिक लैब का निरीक्षण किया तथा वहां अपनाई जा रही नवीनतम कृषि विधियों की जानकारी प्राप्त की। फैजपुर निनाना के रूपेन्द्र कुमार द्वारा स्थापित गन्ना स्टार्टअप का अवलोकन किया। दल ने इसे प्रेरणादायक बताया। जनपद के 12 उत्कृष्ट कृषकों अनुराधा वत्स केंचुआ खाद, पवित्रा स्वयं सहायता समूह, विजय कुमार सिंह प्राकृतिक खेती, श्याम सिंह सहफसली खेती, हबीब खान समेकित कृषि प्रणाली और एफपीओ प्रतिनिधि सतेंद्र नैन योगेन्द्र त्यागी शामिल रहे। मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत ने की। केंद्र की विभिन्न इकाइयों के प्रभारी अनिता यादव पोषण वाटिका, डॉ. अनंत कुमार हाईटेक सब्जी नर्सरी, डॉ. विकास कुमार गन्ना उत्कृष्टता केंद्र, डॉ. शिवम सिंह फसल सुरक्षा एवं एटिक और इंजी. गौरव शर्मा कस्टम हायरिंग सेंटर व यंत्र ने जानकारी दी।