बागपत पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी
मवीकलां गांव में समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में सपा कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। उन्होने 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का दावा किया।

बागपत पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी
- कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर न हो राजनीति
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मवीकलां गांव में समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में सपा कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। उन्होने 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का दावा किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी रविवार को बागपत पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पीडीए जन चौपाल की समीक्षा बैठक की और कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी।
शेरवानी ने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया। कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। राजनीति करने के लिए बहुत सारे अन्य मुद्दे हैं। भविष्य की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच सशक्त विकल्प के रूप में काम करने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव, बिल्लू प्रधान, डा. शालिनी, राजेन्द्र यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।