खेकड़ा के व्यापारी अंकुश जैन बने प्रांतीय संगठन मंत्री

खेकड़ा कस्बे के व्यापारी अंकुश जैन को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रांतीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्वारा की गई है।

खेकड़ा के व्यापारी अंकुश जैन बने प्रांतीय संगठन मंत्री

खेकड़ा के व्यापारी अंकुश जैन बने प्रांतीय संगठन मंत्री
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के व्यापारी अंकुश जैन को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रांतीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्वारा की गई है।
प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अंकुश जैन को यह जिम्मेदारी संगठन और व्यापारी हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि अंकुश जैन अब प्रदेश स्तर पर उनकी आवाज को मजबूती से उठाएंगे, जिससे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। नियुक्ति के उपरांत कस्बे में व्यापारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में आकाश जैन, राहुल जैन, नरेश जैन सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।