दिवंगत सभासद राजीव गोयल को श्रद्धांजलि

खेकड़ा नगरपालिका वार्ड नंबर पांच के सभासद राजीव गोयल का बुधवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के सभागार में आयोजित शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

दिवंगत सभासद राजीव गोयल को श्रद्धांजलि

दिवंगत सभासद राजीव गोयल को श्रद्धांजलि
- नगरपालिका कार्यालय में कार्य रहा बंद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नगरपालिका वार्ड नंबर पांच के सभासद राजीव गोयल का बुधवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के सभागार में आयोजित शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
चेयरपर्सन नीलम धामा समेत सभी सभासदों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चेयरपर्सन ने कहा कि राजीव गोयल मृदुभाषी और व्यवहारकुशल व्यक्ति थे, जिनके निधन से पालिका परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा के बाद नगरपालिका कार्यालय में कार्य अवकाश घोषित कर दिया गया। पालिका बोर्ड के सभी सभासद और कर्मचारी चेयरपर्सन के साथ दिवंगत सभासद के घर पहुंचे। उनके परिजनों को सांत्वना दी।