नगदी जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई नाबालिग

खेकड़ा कस्बे में एक नाबालिग लड़की प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। वह जाते समय घर से 60 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के जेवर भी साथ ले गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

नगदी जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई नाबालिग

नगदी जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई नाबालिग
- अज्ञात नम्बर से आया कॉल, तलाश मत करना, हमने कोर्ट मैरिज कर ली है
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में एक नाबालिग लड़की प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। वह जाते समय घर से 60 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के जेवर भी साथ ले गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
कस्बे में रहने वाला एक श्रमिक परिवार अपनी 17 वर्षीय बेटी के अचानक गायब हो जाने से परेशान है। परिजनों का कहना है कि बेटी रात में घर से गायब हो गई और जाते समय सोने के पांच व चांदी के चार जेवरात तथा 60 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एक अज्ञात मोबाइल नंबर से परिजनों के पास कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि उसने और लड़की ने कोर्ट मैरिज कर ली है, इसलिए उसे तलाशने की आवश्यकता नहीं है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।