घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को कुत्ते ने काटकर किया घायल

बसी गांव में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बालिका के होंठ पर काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बालिका को बचाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को कुत्ते ने काटकर किया घायल

घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को कुत्ते ने काटकर किया घायल
- बसी गांव में आवारा कुत्तों का आतंक, ग्रामीणों ने अभियान चलाकर पकड़ने की मांग की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी गांव में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बालिका के होंठ पर काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बालिका को बचाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
बसी गांव निवासी कपिल शर्मा की पांच वर्षीय बेटी प्रियांशु शर्मा रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गली में घूम रहे एक कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से बालिका घबरा गई और शोर मचा दिया। बालिका के शोर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और डंडे से कुत्ते को दौड़ाकर उसे बचाया। हमले में बालिका के होंठ पर गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गलियों में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। ये कुत्ते आए दिन बच्चों और बड़ों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अभियान चलाकर गांव में घूम रहे खूंखार आवारा कुत्तों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।