गोठरा में गर्म पानी गिरने से छात्रा गंभीर रूप से झुलसी
गोठरा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12वीं की छात्रा गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गोठरा में गर्म पानी गिरने से छात्रा गंभीर रूप से झुलसी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोठरा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12वीं की छात्रा गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जयसिंह की 18 वर्षीय पुत्री तनुष्का घर की छत से बर्तन में गर्म पानी लेकर सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और बर्तन का उबलता पानी उसके ऊपर गिर गया। हादसे में छात्रा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में चिंता और दुख का माहौल है। आसपास के लोगों ने भी छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।