बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, छह घरों में मिली चोरी, कनेक्शन काटे, मुकदमे दर्ज

खेकड़ा कस्बे में बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने अधिशासी अभियंता खेकड़ा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान छह घरों में विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। विभाग ने तत्काल कनेक्शन काटकर मुकदमे दर्ज करा दिए।

बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, छह घरों में मिली चोरी, कनेक्शन काटे, मुकदमे दर्ज

बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, छह घरों में मिली चोरी, कनेक्शन काटे, मुकदमे दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने अधिशासी अभियंता खेकड़ा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान छह घरों में विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। विभाग ने तत्काल कनेक्शन काटकर मुकदमे दर्ज करा दिए।
यह कार्रवाई पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ के निर्देश पर की गई। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान कुछ स्थानों पर टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन सख्ती दिखाते हुए विभाग ने अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। इस दौरान अधिशासी अभियंता के साथ उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, लाइनमैन व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।