राज्य स्तरीय क्रिकेट में जेनेक्स्ट स्कूल ने जीता तृतीय स्थान
खेकड़ा क्षेत्र के जेनेक्स्ट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का बुधवार को विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।
राज्य स्तरीय क्रिकेट में जेनेक्स्ट स्कूल ने जीता तृतीय स्थान
- शिवपुरी में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के जेनेक्स्ट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का बुधवार को विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।
शिवपुरी में दो से पांच अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जेनेक्स्ट स्कूल की टीम ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। टीम के खिलाड़ियों ने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। टीम में अक्षत, प्रियांश, रुही, रुद्राक्ष, आशी, आनव, हर्ष, वियान, शिवांश, आदर्श और अकुल शामिल रहे। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का शिक्षकों ने स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम कोच हिमानी त्यागी समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रबंधक विपुल जैन ने टीम को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।