बोले कृषि अधिकारी, जनपद में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
कृषि विभाग बागपत ने जनपद में पर्याप्त यूरिया होने का दावा किया है। अधिकारियों ने किसानों को अफवाहों से बचने की सलाह दी हैं।
बोले कृषि अधिकारी, जनपद में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
- किसान अफवाहों से रहें सावधान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कृषि विभाग बागपत ने जनपद में पर्याप्त यूरिया होने का दावा किया है। अधिकारियों ने किसानों को अफवाहों से बचने की सलाह दी हैं।
जिला कृषि अधिकारी और खेकड़ा ब्लाक के बीडीओ बाल गोविंद यादव ने बताया कि जनपद में यूरिया उर्वरक की कोई कमी नहीं है। गोदामों में 57,235 बैग यूरिया उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त निजी विक्रेताओं के पास भी 6,435 बैग यूरिया मौजूद है, जबकि 32,222 बैग पहले से ही स्टॉक में हैं। बताया कि किसान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी भूमि हेल्थ कार्ड के अनुसार और फसल की अनुशंसित मात्रा के मुताबिक ही यूरिया का उपयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और अनावश्यक भंडारण या कालाबाजारी से बचें। बताया कि यूरिया की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से ही की जा रही है। किसान बिना ओवर रेटिंग या बिना टोकन के खरीद सकेंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए किसान टोल फ्री नंबर 7839882564 पर जिला प्रशासन को सूचना दे।