स्कूलों में चलने वाली बसों का करें निरीक्षण, कोई भी अनफिट बस न हो संचालित : एडीएम सिटी विकास कश्यप

अपर जिलाधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (नगर), गाजियाबाद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित मासिक समीक्षा बैठक आहुत की गयी, जिसमें जनपद में अत्यधित दुर्घटना घटित स्थलों पर दुर्घटनाओं के कारणों का सद्यनता से परीक्षण किया गया।

स्कूलों में चलने वाली बसों का करें निरीक्षण, कोई भी अनफिट बस न हो संचालित : एडीएम सिटी विकास कश्यप

तेजस न्यूज संवाददाता
 
स्कूलों में चलने वाली बसों का करें निरीक्षण, कोई भी अनफिट बस संचालित न हो: एडीएम सिटी विकास कश्यप

*गाजियाबाद।* अपर जिलाधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (नगर), गाजियाबाद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित मासिक समीक्षा बैठक आहुत की गयी, जिसमें जनपद में अत्यधित दुर्घटना घटित स्थलों पर दुर्घटनाओं के कारणों का सद्यनता से परीक्षण किया गया। एन०एच०ए०आई० द्वारा अवगत कराया गया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट कौशिक ढाबा पर रेलिंग लगाने का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है एवं टॉल उद्योग कुंज पर रेलिंग लगाने का कार्य दिनांक 15.07.2025 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। दिल्ली-मेरठ मार्ग (राज्य मार्ग-117) पर मनौटा से एन०एच०एम० कॉलेज तक रेलिंग लगाने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग / आर०आर०टी०एस० को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में चलने वाली बसों का निरीक्षण कर लें कि कोई भी अनफिट बस संचालित न हो। अवैध ई-रिक्शा निर्माणकर्ताओं के खिलाफ राज्य कर/आर०टी०ओ० मिलकर कार्यवाही करें।


बैठक में  डी०के०शर्मा सहायक अभियन्ता लो०नि०वि०,  राघवेन्द्र पाण्डेय प्रोजेक्ट इंजीनियर एन०एच०ए०आई०,  राजेश कुशवाहा पी०टी०ओ० परिवहन विभाग,  वी०एन० गुप्ता अधिशासी अभियन्ता जी०डी०ए०,  एस०पी०मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम गाजियाबाद राजेश कुमार ए०आर०एम० यू०पी०रोड़वेज,  सौरभ चड्डा अधिशासी अभियन्ता एन०सी०आर०टी०सी०,  जे०एस०पाठक इंस्पेक्टर, यातायात पुलिस एवं अन्य अधिकारिगण उपस्थिति रहें।