कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र चलाया जाएं नशे के विरूद्ध विशेष अभियान - एडीएम सिटी विकास कश्यप

एडीएम सिटी  विकास कश्यप ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सतर्कता और इण्टेलिजेंस को बेहतर करना होगा एवं जनपद की अन्तर्राज्यीय सीमा पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र चलाया जाएं नशे के विरूद्ध विशेष अभियान - एडीएम सिटी विकास कश्यप

तेजस न्यूज संवाददाता

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र चलाया जाएं नशे के विरूद्ध विशेष अभियान: एडीएम सिटी विकास कश्यप

*गाजियाबाद।* जनपद में मादक पदार्थों (नारकोटिक्स) की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (नगर) कार्यालय, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी  दीपक मीणा के निर्देशन पर एडीएम सिटी  विकास कश्यप की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर की महत्वपूर्ण बैठक आहुत हुई।


बैठक के दौरान एडीएम सिटी  विकास कश्यप ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सतर्कता और इण्टेलिजेंस को बेहतर करना होगा एवं जनपद की अन्तर्राज्यीय सीमा पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास और सुरक्षा की दृष्टि से सीमा प्रबन्धन अत्यन्त महत्वपूर्ण विषय है। इसे एक मुहिम का रूप देना होगा। उन्होने कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ ड्रग माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एडीएम सिटी  विकास कश्यप ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों, अस्पताओं सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता से सम्बंधित जो भी कार्य नियमानुसार किये जा सकते हैं, वे किये जाये। उन्होने कहा कि स्कूलों द्वारा नशा मुक्ति के अन्तरर्गत विद्यार्थियों से वाद विवाद, चित्रकला, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये।
एडीएम सिटी  विकास कश्यप ने जीआरपी, आरटीओ, परिवहन विभाग को निर्देशित किया कांवड यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि जो लोग मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं उनको पकड़ा जा सके और युवाओं को नशा से दूर रखा जा सके। उन्होने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाए। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया कि सभी दवा की दुकानों का निरीक्षण करें एवं बगैर लाइसेंस के नारकोटिक्स रखने वाले मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नारकोटिक्स सेल, खाद्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर, डीपीओ, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, यातायात विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।