चोरी की गई एमटी मशीन के साथ तीन चोर गिरफ्तार
खेकड़ा कस्बे में डीजे सेट की दो एमटी मशीन चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक मशीन भी बरामद हुई है।
चोरी की गई एमटी मशीन के साथ तीन चोर गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में डीजे सेट की दो एमटी मशीन चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक मशीन भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अहिरान निवासी पिंटू ने रोजगार के लिए डीजे सेट तैयार कर रखा है। गुरुवार को उसके डीजे की दो एमटी मशीन चोरी हो गई थीं, जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहल्ले के ही तीन युवकों राकेश उर्फ काला, मोंटी और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की एमटी मशीन भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।