छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेकड़ा में गर्ल्स कॉलेज के पास छात्राओं पर छींटाकशी कर रहे दो मनचलों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिला दी। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली और दोनों का चालान कर दिया।
छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में गर्ल्स कॉलेज के पास छात्राओं पर छींटाकशी कर रहे दो मनचलों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिला दी। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली और दोनों का चालान कर दिया।
घटना शुक्रवार की है, जब कस्बे में स्थित एक गर्ल्स कॉलेज के बाहर दो युवक बाइक से पहुंचे और कॉलेज आती छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को धर दबोचा और बाइक को भी कब्जे में ले लिया।कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी विक्रांत और साहिल के रूप में हुई है। दोनों को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में दोनों युवक भविष्य में ऐसी गलती न करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उनकी एक न सुनी।