बागपत में मुख्य गन्ना अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागपत जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने चीनी मिल गेट से ड्यूटी बदलने के एवज में तौल लिपिक से रकम की मांग की थी।

बागपत में मुख्य गन्ना अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागपत में मुख्य गन्ना अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- ड्यूटी बदलने के नाम पर तौल लिपिक से की थी अवैध वसूली, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने चीनी मिल गेट से ड्यूटी बदलने के एवज में तौल लिपिक से रकम की मांग की थी।
ग्राम रसूलपुर सांकलपुट्ठी निवासी विशेष कुमार पिछले चार वर्षों से संविदा पर तौल लिपिक के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती सरूरपुर कलां स्थित गन्ना क्रय केंद्र ‘बी’ पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी परिवर्तन के लिए हर माह लक्की ड्रा की प्रक्रिया होती है, लेकिन मिल गेट जैसी कठिन ड्यूटी से बचने के लिए उनसे 15 हजार रुपये की मांग की गई। रिश्वत की मांग से परेशान होकर विशेष कुमार ने एंटी करप्शन मेरठ यूनिट से शिकायत की। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बुधवार दोपहर करीब सवा बजे बागपत सहकारी चीनी मिल परिसर स्थित कार्यालय में आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गौरतलब है कि इससे दो दिन पूर्व खेकड़ा में एसडीएम के निजी चालक को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था, जिससे जिले में भ्रष्टाचार के मामलों पर लगातार कार्रवाई जारी है।