मृत शिशु के जन्म पर परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा
खेकड़ा सीएचसी पर मंगलवार सुबह एक महिला के मृत शिशु को जन्म देने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मृत शिशु के जन्म पर परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा
- परिजनों ने लगाया स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
- अधीक्षक ने जांच कराने का दिया आश्वासन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीएचसी पर मंगलवार सुबह एक महिला के मृत शिशु को जन्म देने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सैदपुर गांव निवासी राहुल सैनी की गर्भवती पत्नी प्रीति को बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह प्रीति ने एक मृत बालक को जन्म दिया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और बच्चे के शव को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मान-मनौवल के बाद परिजन शांत हुए और बच्चे के शव को लेकर घर रवाना हुए।
स्टाफ पर लापरवाही का लगाया आरोप
गर्भवती महिला के परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर डीलिवरी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अगर तैनात स्टाफ लापरवाही ना करता तो बालक को बचाया जा सकता था।
सीएचसी अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बालक की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वे जांच कराकर पता लगाएंगे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।


