बच्चों को डायरिया से बचाने को किया जागरूक
ब्लाक क्षेत्र के बडागांव, रटौल और खेकड़ा की पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलो मे चिकित्सको ने 144 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया। रोगियों गर्मी के मौसम में संचारी रोगों विशेष कर डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला-
बच्चों को डायरिया से बचाने को किया जागरूक
- 144 रोगियों को दिया उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लाक क्षेत्र के बडागांव, रटौल और खेकड़ा की पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलो मे चिकित्सको ने 144 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया। रोगियों गर्मी के मौसम में संचारी रोगों विशेष कर डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि खेकडा मे 40, बडागांव मे 60 और रटौल मे 44 रोगियों की जांच कर उन्हे उपचार दिया। साथ ही चिकित्सको ने रोगियों को संचारी रोगों से बचने की जानकारी दी गई। बच्चों को गर्मी व बरसात के मौसम में डायरिया से बचाने के लिए माता पिता को जरूरी उपाय बताए। साफ सफाई रखने, साबुन से हाथ धोकर ही खाना खाने, कटे फल, सब्जी का प्रयोग ना करने आदि के बारे मे जानकारी दी। मेले में डा. सुनीता सोनल, डा. माधुरी त्रिपाठी, डा. मीना की टीम ने जांच व उपचार दिया।