सांसद डॉ. सांगवान ने किया यमुना के अलीपुर बांध का निरीक्षण

क्षेत्रीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को गांव सांकरौद स्थित यमुना के अलीपुर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बांध की समुचित देखरेख सुनिश्चित करने और इससे जुड़े गांवों तक जाने वाले सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

सांसद डॉ. सांगवान ने किया यमुना के अलीपुर बांध का निरीक्षण

सांसद डॉ. सांगवान ने किया यमुना के अलीपुर बांध का निरीक्षण
– सड़कों के सुदृढ़ीकरण और बांध की देखरेख के दिए निर्देश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्रीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को गांव सांकरौद स्थित यमुना के अलीपुर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बांध की समुचित देखरेख सुनिश्चित करने और इससे जुड़े गांवों तक जाने वाले सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि यह बांध पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पहल पर निर्मित हुआ था, इसलिए यह केवल एक संरचना नहीं, बल्कि ऐतिहासिक विरासत भी है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि बांध की सुरक्षा, मरम्मत और रखरखाव में कोई लापरवाही न हो। सांसद ने विशेष रूप से सुभानपुर, अब्दुलपुर, नूरपुर, सांकरौद, मवीकलां व काठा गांवों को जोड़ने वाले सड़कों की हालत पर चिंता जताते हुए उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सांकरौद प्रधान इंद्रजीत, देवेंद्र कुमार धामा, मास्टर ओमवीर सिंह, पवन कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी सांसद के इस दौरे की सराहना की और समस्याओं से अवगत कराया।