निःशुल्क नेत्र शिविर में बुजुर्गों को मिली नई रोशनी की उम्मीद

जिलाधिकारी के निर्देश पर काठा गांव में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली। शिविर के दौरान दर्जनों लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से करीब एक दर्जन वरिष्ठ नागरिकों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

निःशुल्क नेत्र शिविर में बुजुर्गों को मिली नई रोशनी की उम्मीद

निःशुल्क नेत्र शिविर में बुजुर्गों को मिली नई रोशनी की उम्मीद
- काठा गांव के पंचायत घर में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया विशेष कैंप, ऑपरेशन के लिए चयनित हुए मरीज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी के निर्देश पर काठा गांव में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली। शिविर के दौरान दर्जनों लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से करीब एक दर्जन वरिष्ठ नागरिकों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एडीके जैन नेत्र अस्पताल के सहयोग से पंचायत घर में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और शीघ्र उपचार का भरोसा दिलाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बुजुर्गों की आंखों की गहन जांच की और आवश्यकतानुसार उन्हें आगे के उपचार के लिए पंजीकृत किया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि मिल सकेगी। इस दौरान सीएचओ रेमन, फार्मासिस्ट नरेंद्र त्यागी, एएनएम कौशल सहित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।