पेट्रोल पंप कर्मचारी से तीन हजार रुपये छीनने का प्रयास

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खेकड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार एक युवक ने सेल्समैन से अभद्रता करते हुए उसके हाथ से करीब तीन हजार रुपये छीनने का प्रयास किया। सेल्समैन के शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप कर्मचारी से तीन हजार रुपये छीनने का प्रयास

पेट्रोल पंप कर्मचारी से तीन हजार रुपये छीनने का प्रयास
- बाइक सवार युवक ने सेल्समैन से की अभद्रता, शोर मचाने पर फरार; सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार एक युवक ने सेल्समैन से अभद्रता करते हुए उसके हाथ से करीब तीन हजार रुपये छीनने का प्रयास किया। सेल्समैन के शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जौहरीपुर, दिल्ली निवासी राजेंद्र खेकड़ा स्थित राधे फ्यूल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर पहुंचा। आरोप है कि किसी बात को लेकर युवक ने राजेंद्र के साथ अभद्रता शुरू कर दी और उसके हाथ में मौजूद करीब तीन हजार रुपये छीनने का प्रयास किया। अचानक हुई घटना से घबराए सेल्समैन ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन इससे पहले ही आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। राजेंद्र ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।