नगर जोन पुलिस की बड़ी कामयाबी: 211 चोरी/गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, अनुमानित कीमत ₹45 लाख
गाजियाबाद, नगर जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की पुलिस व सर्विलांस/स्वाट टीमों ने मोबाइल चोरी, स्नैचिंग और गुमशुदगी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 211 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹45 लाख बताई जा रही है।
नगर जोन पुलिस की बड़ी कामयाबी: 211 चोरी/गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, अनुमानित कीमत ₹45 लाख
तेजस न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद,
नगर जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की पुलिस व सर्विलांस/स्वाट टीमों ने मोबाइल चोरी, स्नैचिंग और गुमशुदगी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 211 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹45 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को लौटाकर एक प्रशंसनीय कार्य किया है।

यह सफलता सी.ई.आई.आर. (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर हासिल की गई। नगर जोन के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और मोबाइल की सटीक लोकेशन का पता लगाकर उन्हें रिकवर किया।

थानावार मोबाइल बरामदगी का विवरण:
- थाना कोतवाली नगर – 68
- थाना विजयनगर – 24
- थाना सिहानी गेट – 36
- थाना नंदग्राम – 34
- थाना कविनगर – 15
- थाना मधुबन बापूधाम – 24
- थाना साइबर सेल – 10
कुल बरामद मोबाइल – 211

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आम जनता के विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोबाइल फोन वापस पाकर पीड़ित लोगों ने पुलिस का आभार जताया और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।