रजत विहार सोसायटी में हुआ हवन और सत्यनारायण कथा का आयोजन
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सोसायटी में हवन और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी के बच्चों को अपनी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने की प्रेरणा मिलती है।