गाजियाबाद में एनकाउंटर: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर ढेर
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों का बुधवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर हो गया। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली सीआई यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दोनों शूटरों की मौत हो गई।
तेजेश चौहान तेजस, गाजियाबाद
गाजियाबाद में एनकाउंटर: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर ढेर

गाजियाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों का बुधवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर हो गया। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली सीआई यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दोनों शूटरों की मौत हो गई।

मारे गए बदमाशों की पहचान रविन्द्र पुत्र कल्लू निवासी रोहतक और अरुण पुत्र राजेन्द्र निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लगी और अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं इस एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। बदमाशों की फायरिंग में विशेष कार्य बल (STF) की सरकारी गाड़ी को भी गोलियां लगीं।

पुलिस ने मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, रविन्द्र पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है।

इस एनकाउंटर के बाद गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ ने दावा किया है कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग प्रकरण में शामिल मुख्य शूटरों का सफाया कर दिया गया है।
