सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चों ने सीखा अपनी सुरक्षा का पाठ

क्षेत्र के बसी गांव में शुक्रवार को सांप-सीढ़ी के खेल के जरिए बच्चों को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पॉक्सो कानून की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की असहज स्थिति में चुप रहने के बजाय माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस से मदद मांगनी चाहिए।

सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चों ने सीखा अपनी सुरक्षा का पाठ

सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चों ने सीखा अपनी सुरक्षा का पाठ
- पॉक्सो जागरूकता अभियान में बाल अधिकारों और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की दी जानकारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बसी गांव में शुक्रवार को सांप-सीढ़ी के खेल के जरिए बच्चों को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पॉक्सो कानून की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की असहज स्थिति में चुप रहने के बजाय माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस से मदद मांगनी चाहिए।
बसी के जनता इंटर कॉलेज में फावा कार्यक्रम के तहत संचालित पॉक्सो जागरूकता अभियान के अंतर्गत वात्सल्य और नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाल सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को उनके बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। बच्चों को जागरूक करने के लिए सांप-सीढ़ी के खेल, बॉडी मैप और जागरूकता गोष्ठी का सहारा लिया गया। खेल के दौरान बच्चों ने सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए और अपने अधिकारों को लेकर जिज्ञासाएं भी रखीं। उन्हें समझाया गया कि अपनी गतिविधियों और समस्याओं को माता-पिता व शिक्षकों के साथ साझा करना जरूरी है। इसके अलावा पुलिस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। बच्चों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के देवेंद्र कुमार धामा, अमित कुमार, प्राची, रोहित, तुषार, पंचम, आंचल और सुंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।