पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन गाजियाबाद में अनोखे अंदाज में मनाया गया

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वन विभाग ने भूमि पर विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। विभाग की आरओ निम्मी कुचिया और डॉ. सलोनी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 75 पौधे लगाए गए, जबकि अब तक कुल 81,250 पौधे रोपे जा चुके हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी विभाग ने अपने ऊपर ली है। भूमि की सुरक्षा के लिए फेंसिंग भी कराई गई है।

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन गाजियाबाद में अनोखे अंदाज में मनाया गया

तेजेश चौहान, तेजस

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन गाजियाबाद में अनोखे अंदाज में मनाया गया

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन गाजियाबाद में समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा। शहर के प्रताप विहार इलाके में सेना की 160 एकड़ भूमि, जो वर्षों से अवैध कब्जे और झुग्गियों से घिरी हुई थी, को सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा की पहल पर प्रशासन और सेना के सहयोग से कब्जामुक्त कराकर हरियाली में बदला जा रहा है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वन विभाग ने भूमि पर विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। विभाग की आरओ निम्मी कुचिया और डॉ. सलोनी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 75 पौधे लगाए गए, जबकि अब तक कुल 81,250 पौधे रोपे जा चुके हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी विभाग ने अपने ऊपर ली है। भूमि की सुरक्षा के लिए फेंसिंग भी कराई गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश के लिए बहुत खुशी का दिन है क्योंकि विश्व के नेता  यानी भारत के विकास कार्य के लिए पहचाने जाने वाले नेता और गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में हर जगह मनाया जा रहा है

हम सभी लोग उनके दीर्घायु के लिए कामना करते हैं उन्होंने कहा कि भले ही हम लोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन वह अपने काम में निरंतर व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अब से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के नाम से मनाया जाता है और मोदी जी का संदेश रहा है कि  एक पेड़ मां के नाम हर किसी को लगाना चाहिए उनकी इस प्रेरणा का असर देश में ही नहीं विदेश में भी दिखाई देने लगा है और धीरे-धीरे ही है पूरे विश्व में एक अलग संदेश जाएगा पेड़ पौधे लगाने से विश्व भर के लोग स्वस्थ रहेंगे।

 इसके बाद सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा ने भी पौधे लगाए। इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट से सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा अरुण अग्रवाल, और जोगिंदर सिंह भी मौजूद रहे। इनकी तरफ से टीबी के करीब दो दर्जन मरीजों को स्वास्थ्य पोटली दी गई और कुछ बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए चेक भी  वितरित किए गए।

सांसद अतुल गर्ग ने कहा, “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हम समाज और प्रकृति के हित में कार्य कर संदेश दे रहे हैं कि केक काटने से बेहतर पौधारोपण करना है।” वहीं विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि “सेना की भूमि को कब्जामुक्त कर हरियाली विकसित करना गाजियाबाद के लिए ऐतिहासिक कदम है, जो प्रदूषण कम करेगा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएगा।”

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह इलाका शहर के बीचोंबीच हरियाली और स्वच्छ वातावरण का केंद्र बनेगा।

इस मौके पर रोजवेल पब्लिक स्कूल के छोटे बच्चों ने बैंड बाजे के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया इनके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं, निगम पार्षदों और क्षेत्रीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए इस अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया।