महिला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लूट-चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद में महिला थाना पुलिस टीम ने सोमवार की रात चौकी लोहिया नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में लूट/चोरी/छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने का प्रयास कर रहा था, आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

महिला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लूट-चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

तेजेश चौहान, तेजस

महिला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लूट-चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद।
महिला थाना पुलिस टीम ने सोमवार की रात चौकी लोहिया नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में लूट/चोरी/छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने का प्रयास कर रहा था, आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र पुत्र नन्दकिशोर निवासी कुएं वाली गली, सेक्टर-9 थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी, एक टैबलेट, एक मोबाइल फोन तथा अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला एमएमजी हॉस्पिटल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए थाना विजयनगर में लूट, चोरी व छिनैती से जुड़े 08 मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर लूट व छिनैती की घटनाओं में उनका इस्तेमाल करता है। वह राहगीरों से फोन, रुपये व अन्य सामान छीनकर सस्ते दामों में बेच देता था और उसी से अपने शौक पूरे करता था।

बरामद टैबलेट व मोबाइल फोन उसने क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक मकान से चोरी किए थे। बरामद स्कूटी भी उसने पिछले साल दिल्ली से चोरी की थी।