विश्व भारती स्कूल में हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

एसएन गंजू मेमोरियल अंतर-विद्यालय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विश्व भारती स्कूल में हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में एसएन गंजू मेमोरियल अंतर-विद्यालय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह वाद-विवाद प्रतियोगिता विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता गंजू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजदूत डॉ. दीपक वोहरा, विश्व भारती विमेन वेलफेयर संस्थान के महासचिव डॉ. विजय कुमार गंजू, प्रबंधन समिति के सदस्य वीरेंद्र सहगल, डॉ. सरोज कौल और प्रधानाचार्य अमिता गंजू ने दीप प्रज्वलन कर किया।

विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता गंजू ने बताया कि विश्व भारती विमेन वेलफेयर संस्थान की स्थापना के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में विश्व भारती पब्लिक स्कूल में इस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह प्रतियोगिता महान शिक्षाविद् और समाजसेवी एसएन गंजू की स्मृति में आयोजित किया जाता है। पिछले सालों में यह प्रतियोगिता एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में स्थापित हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी समसामयिक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हैं। रोलिंग ट्रॉफी में प्रथम स्थान पर विश्व भारती पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, द्वितीय स्थान पर समर विल स्कूल नोएडा, पक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता वंदिता निगम, विश्व भारती पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता अस्मिता विष्ट इंडस वैली स्कूल नोएडा और सांत्वना पुरस्कार मानवी सिंह विश्व भारती पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा को दिया गया।