लक्ष्मी सिंह बनी गाजियाबाद की नई पुलिस कमिश्नर

जे.रविंद्र गौड़ बने गौतमबुद्ध नगर के नए पुलिस कमिश्नर

लक्ष्मी सिंह बनी गाजियाबाद की नई पुलिस कमिश्नर

तेजस न्यूज संवाददाता

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का तबादला गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है। लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अब नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की कमान नवनियुक्त जे. रविंद्र गौड़ के हातों में होगी।

उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने 28 नवंबर 2022 को गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल के बाद अब शासन ने उन्हें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी सौंपी है। नोएडा से गाजियाबाद तक उनकी नई तैनाती को पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कार्यकाल के दौरान कई बड़े क्राइम सिंडिकेट का खुलासा किया था।

आईपीएस अधिकारी जे. रविंद्र गौड़ होंगे नए पुलिस कमिश्नर  

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था अब जे. रविंद्र गौड़ संभालेंगे। शासन से मिले निर्देशों के बाद जे. रविंद्र गौड़ को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के कई प्रमुख क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव भी देखने को प्राप्त हो सकता है। उनके सामने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी होगी।