गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नकली घी के दो तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो नकली मधुसूदन देसी घी बरामद

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी पुलिस ने नकली घी का धंधा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली मधुसूदन ब्रांड का देसी घी बरामद किया है।

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नकली घी के दो तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो नकली मधुसूदन देसी घी बरामद

तेजेश चौहान तेजस

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नकली घी के दो तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो नकली मधुसूदन देसी घी बरामद

गाजियाबाद, 
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी पुलिस ने नकली घी का धंधा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली मधुसूदन ब्रांड का देसी घी बरामद किया है।

पुलिस टीम ने सोमवार देर रात करीब 11:15 बजे कार्रवाई करते हुए 70 पैकेट (प्रत्येक 900 ml) और 05 टिन (प्रत्येक 15 kg) कुल 133 किलो नकली घी जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपी

  • विनय अग्रवाल (38 वर्ष), पुत्र विष्णु अग्रवाल, निवासी 02 बी/189, सेक्टर 02B, वैशाली, थाना कौशाम्बी, गाजियाबाद।
  • भारत अग्रवाल (40 वर्ष), पुत्र विष्णु अग्रवाल, निवासी 02 बी/188, सेक्टर 02B, वैशाली, थाना कौशाम्बी, गाजियाबाद।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे नकली मधुसूदन घी को असली बताकर बाजार में बेचते थे। कम दामों पर सप्लाई कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते और भारी मुनाफा कमाते थे।

मामला दर्ज

थाना कौशाम्बी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0स0 393/25, धारा 274/275 बीएनएस व 63/65 कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की कार्रवाई

यह कार्रवाई थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने जितेन्द्र सिंह (ए.आर मार्केटिंग इंटेलिजेंस ऑफिसर, क्रीमी फूड्स लिमिटेड)  कंपनी अधिवक्ता नीरज पाल की मौजूदगी में की। नकली घी को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।