नोएडा एक्सपो मार्ट में छाई बड़ागांव की सुगंधित सोया मोमबत्ती
बड़ागांव के श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जैविक उत्पादों के साथ अपनी नई पहल सुगंधित सोया मोमबत्ती पेश कर पहचान बनाई। प्रदर्शनी में अधिकारियों और विशेषज्ञों ने उत्पाद की सराहना की।
नोएडा एक्सपो मार्ट में छाई बड़ागांव की सुगंधित सोया मोमबत्ती
- श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म की नई पहल बनी आकर्षण का केंद्र, अधिकारियों ने सराहा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव के श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जैविक उत्पादों के साथ अपनी नई पहल सुगंधित सोया मोमबत्ती पेश कर पहचान बनाई। प्रदर्शनी में अधिकारियों और विशेषज्ञों ने उत्पाद की सराहना की।
बड़ागांव निवासी क्षितिज त्यागी द्वारा संचालित श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म के स्टॉल पर विभिन्न जैविक एवं टिकाऊ कृषि उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही अधिवक्ता प्रिया त्यागी की पहल श्रीदेश कैंडिल बाय प्रिया की हस्तनिर्मित सोया मोमबत्तियां भी प्रदर्शित की गईं। सजावटी और सुगंधित मोमबत्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रिया त्यागी ने बताया कि सोया मोम से हस्तनिर्मित मोमबत्तियां तैयार की जा रही हैं, जिन्हें ग्राहकों की पसंद के अनुरूप अलग-अलग रूप और सुगंध में तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल के जरिए हस्तशिल्प और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की अतिरिक्त निदेशक कृषि एवं प्रमाणन विभाग की निदेशक डॉ. कनीज फातिमा और अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. एमएसके सुंदरन ने श्रीदेश के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक कृषि उत्पादों और हस्तशिल्प के बारे में जानकारी ली तथा कृषि के साथ हस्तशिल्प और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। बड़ागांव में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।