डीएलएफ फ्लैट में दो लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब डीएलएफ के पास स्थित एक फ्लैट में दो लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की तो वहाँ  दो व्यक्तियों के शव पड़े मिले।पुलिस मामले की जाँच में जुटी

डीएलएफ फ्लैट में दो लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

तेजस न्यूज संवाददाता 

डीएलएफ फ्लैट में दो लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस

जांच में जुटी

दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब डीएलएफ के पास स्थित एक फ्लैट में दो लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की तो वहाँ  दो व्यक्तियों के शव पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नेम सिंह पुत्र देशराज उम्र करीब 55 वर्ष तथा राकेश शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा उम्र करीब 75 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों शव दो से तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के शरीर पर किसी प्रकार के जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे  प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मृत्यु का माना जा रहा है।

घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने तमाम पहलू पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिचितों से भी पूछताछ की है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना शालीमार गार्डन क्षेत्रान्तर्गत डीएलएफ के पास एक फ्लैट में दो शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। दोनों शवों पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।