मशरूम उत्पादन प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र
कृषि विज्ञान केन्द्र बागपत में मशरूम उत्पादन तकनीक विषय पर ग्रामीण युवकों व युवतियों के लिए आयोजित दस दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
मशरूम उत्पादन प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र
- केवीके में दस दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कृषि विज्ञान केन्द्र बागपत में मशरूम उत्पादन तकनीक विषय पर ग्रामीण युवकों व युवतियों के लिए आयोजित दस दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समन्वयक एवं पादप सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. शिवम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम की विभिन्न प्रजातियों, उनके पोषण मूल्य, स्पॉन उत्पादन तकनीक, रोग एवं कीट प्रबंधन, विपणन, प्रसंस्करण और आर्थिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सफेद बटन, ढींगरी, दूधिया और धान पुआल जैसे खाने योग्य तथा रेशी, शीटाके और कीड़ा जड़ी जैसे औषधीय मशरूम की खेती से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में ढींगरी मशरूम की प्रायोगिक खेती कराई गई और समय-समय पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक अनिता यादव, डॉ. अनंत कुमार और इंजीनियर गौरव शर्मा ने मशरूम उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान एक अनुभवी मशरूम उत्पादक से भी प्रतिभागियों की मुलाकात कराई गई, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए। समापन सत्र में निशांत, संदीप, सचिन, सोनू, पार्थ सहित सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।