एशियन गेम 2026 में भारत को पदक दिलाएंगा सचिन

विश्व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने वाले जैवलीन थ्रो खिलाडी सचिन यादव का बुधवार को उसकी जन्मस्थली खेकड़ा में स्वागत किया गया। सचिन का निशाना अब अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियन खेलों में पदक लाने पर है।

एशियन गेम 2026 में भारत को पदक दिलाएंगा सचिन

एशियन गेम 2026 में भारत को पदक दिलाएंगा सचिन
- बुधवार को घर आया भारत का नया जैवलिन स्टार सचिन, किया गया स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विश्व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने वाले जैवलीन थ्रो खिलाडी सचिन यादव का बुधवार को उसकी जन्मस्थली खेकड़ा में स्वागत किया गया। सचिन का निशाना अब अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियन खेलों में पदक लाने पर है।
जापान के टोक्यो में आयोजित विश्व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में खेकड़ा की माटी के लाल साढे छह फुट लम्बे सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। सचिन मामूली अंतर से पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहा। जबकि फाइनल में ही उसके साथ खेल रहे भारत के नीरज चौपडा आठवे और पाकिस्तान के अरसद नदीम दसवें स्थान पर रहे। इसके साथ ही सचिन के रूप में भारत को नया स्टार मिल गया। बुधवार को सचिन अपने घर खेकड़ा पहुंचा तो उसका स्वागत किया गया। सर्वसमाज की ओर से उसके पटका पहनाकर मिष्ठान खिलाया गया। सचिन ने वार्ता में बताया कि उसका अगला निशाना 2026 में जापान में होने जा रहे एशियन खेलों में भारत को पदक दिलाने की ओर है। वह गत दिनो पदक से चूकने पर निराश जरूर हुआ था, लेकिन अब आगे देखने की जरूरत है। एशियन खेल के बाद कॉमनवेल्थ खेल आ रहे है। ऐसे में उसका पूरा ध्यान अभ्यास पर बना हुआ है। स्वागत करने वालों में सेवानिवृत बैंेक प्रबंधक आनंद यादव, राजेन्द्र यादव सभासद, जयपाल यादव, देव कृष्णा स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव, रामनरेश, धर्मवीर यादव, नरेन्द्र, नरेश यादव आदि शामिल रहे।
खेकड़ा स्टेडियम का सुधार हो तो मिले नए खिलाडी
सचिन ने कहा कि यदि सुविधा मिले तो खेकड़ा, बागपत बडौत क्षेत्र से अनेक युवा खिलाडी तैयार हो सकते है। उनके कोच संदीप यादव कस्बे के कोणार्क स्कूल के मैदान में युवा खिलाडियों को तैयारी कराते है। यदि खेकड़ा के जंगल में वर्षो से तैयार खडे खेल स्टेडियम को सुधारा जाए तो अनेक युवा आगे बढेगे।
जल्द उपनिरीक्षक बनेगे सचिन
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी सचिन को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दे चुके है। विभागीय सूत्र बता रहे है कि खिलाडी को प्रोत्साहन की नीति के तहत जल्द ही सचिन को हेड कांस्टेबल से उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिल जाएगा।
सचिन के आने की सूचना से घर पर बढती गई भीड़
सचिन यादव गोपनीय तरीके से मात्र एक घंटे के लिए घर आए थे, लेकिन उनके आने की सूचना तेजी से फैलनी शुरू हो गई। लोग सचिन से मिलने आने लगे। उनके चले जाने के बाद भी उनके घर आमजन के आने का तांता लगा रहा।
बडी उपलब्धि हासिल करना चाहते है सचिन
स्वभाव से बेहद शर्मीले सचिन ने बताया कि वो देश के लिए मेडल लाने के बाद ही स्वागत के हकदार है। अभी से खुद को बडा दिखाना सही नही है। अपने जन्मस्थली के लोगों के प्यार से बेहद खुश है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।