जिलाधिकारी ने हाई-टेक नर्सरी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कृषि विज्ञान केंद्र, खेकड़ा में स्थापित हाई-टेक नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से पौध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने हाई-टेक नर्सरी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने हाई-टेक नर्सरी का किया निरीक्षण
- कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा की नर्सरी में आधुनिक तकनीक से हो रहा पौध उत्पादन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शनिवार को तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कृषि विज्ञान केंद्र, खेकड़ा में स्थापित हाई-टेक नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से पौध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए।
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि नर्सरी में मौसमी हरी सब्जियों के साथ-साथ चिया बीज, बैंगन, टमाटर और मिर्च जैसी फसलों की पौध तैयार की जा रही है। यहां वैज्ञानिक मापदंडों के अनुसार पौध उत्पादन किया जाता है, जिससे फसलों की उत्पादकता बढ़ने और किसानों की आय में सुधार की संभावना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीज चयन, पौध तैयार करने की तकनीक और प्रसार कार्यों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक बीज और नियंत्रित वातावरण में पौध तैयार करने से किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले तैयार पौधे बाजार में मिल सकेंगे। जिलाधिकारी ने चिया और अन्य हाई-टेक पौध उत्पादन मॉडल को गांव-गांव तक पहुंचाने पर बल दिया। साथ ही निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए नियमित प्रशिक्षण और कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक विभाति चतुर्वेदी, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव समेत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद रहे।