विश्व वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर

विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर बुधवार को बड़ागांव स्थित वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया।

विश्व वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर बुधवार को बड़ागांव स्थित वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया।
शिविर में मौजूद वृद्धजनों का बीपी, शुगर, रक्त जांच समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस उम्र में मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक होता है, इसलिए समय समय पर जांच कराते रहना और संतुलित खानपान रखना बेहद जरूरी है। शिविर के सफल आयोजन में त्रिलोक तीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, एलटी अनिल कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। वृद्धाश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम से बुजुर्गों ने प्रसन्नता जताई और स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की।