शीत लहर से बचाव को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह

खेकड़ा ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी बड़ागांव, रटौल और खेकड़ा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में चिकित्सकों ने 160 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार प्रदान किया। साथ ही, सर्द मौसम को देखते हुए शीत लहर से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी, जिससे ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

शीत लहर से बचाव को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह

मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला-

शीत लहर से बचाव को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह
- पीएचसी पर 170 मरीजों की जांच, मिला उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी बड़ागांव, रटौल और खेकड़ा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में चिकित्सकों ने 160 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार प्रदान किया। साथ ही, सर्द मौसम को देखते हुए शीत लहर से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी, जिससे ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि मेले में खेकड़ा में 53, बड़ागांव में 62 और रटौल में 55 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने, साबुन से हाथ धोकर भोजन करने और संक्रमण से बचने के उपायों की जानकारी दी। इसके अलावा, बुखार और संक्रमण से बचने के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने देने और जहां पानी एकत्र हो, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव करने की सलाह दी गई। मेले में डा. मीना, डा. सुनीता सोनल, डा. माधुरी त्रिपाठी की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया।