आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया पोषण ट्रेकर का प्रशिक्षण

खेकड़ा कस्बे के बीआरसी सभागार में सोमवार को आईसीडीएस विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रेकर ऐप के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया पोषण ट्रेकर का प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया पोषण ट्रेकर का प्रशिक्षण
- सीडीपीओ ने डिजिटल डाटा एंट्री की जानकारी दी, पोषण सेवाओं में आएगा सुधार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बीआरसी सभागार में सोमवार को आईसीडीएस विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रेकर ऐप के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है।
सीडीपीओ मुमताज अख्तर रिजवी ने कार्यकत्रियों को डिजिटल माध्यम से डाटा अंकित करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषण ट्रेकर ऐप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति का रियल-टाइम रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से आंगनबाड़ी सेवाओं की निगरानी आसान होगी और किसी भी बच्चे या महिला को पोषण योजना का लाभ समय पर मिल सकेगा। प्रशिक्षण में डीईओ आकाश,
 आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा, राकेश, बबीता, कुसुम, पुष्पा सहित कई कार्यकत्रियां शामिल रहीं। सभी ने प्रशिक्षण के दौरान ऐप के उपयोग की बारीकियों को समझा और अभ्यास किया।