श्यादवाद जैन एकेडमी में सम्मानित हुईं विजेता छात्राएं

बड़ागांव स्थित श्यादवाद जैन एकेडमी में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

श्यादवाद जैन एकेडमी में सम्मानित हुईं विजेता छात्राएं

श्यादवाद जैन एकेडमी में सम्मानित हुईं विजेता छात्राएं
- दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित श्यादवाद जैन एकेडमी में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने किया। निर्णायक समिति में प्रधानाचार्या सीमा दुग्गल सहित शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों की रंगोलियों का मूल्यांकन किया और विजेता छात्राओं का चयन किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अनेक अतिथियों ने छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा की सराहना की।