भाला फेंक में वैष्णवी और लक्ष्मण ने लहराया परचम, जीते पदक
खेकड़ा कस्बे के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दिल्ली में आयोजित ओपन दिल्ली स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में खेकड़ा के दो युवा खिलाड़ियों वैष्णवी यादव और लक्ष्मण यादव ने भाला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
भाला फेंक में वैष्णवी और लक्ष्मण ने लहराया परचम, जीते पदक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दिल्ली में आयोजित ओपन दिल्ली स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में खेकड़ा के दो युवा खिलाड़ियों वैष्णवी यादव और लक्ष्मण यादव ने भाला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। अंडर-14 गर्ल्स वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में काठा स्थित आईपीएस स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा वैष्णवी यादव पुत्री संदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। इसी वर्ग में देव कृष्णा स्कूल के छात्र लक्ष्मण यादव पुत्र लोकेश यादव ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच संदीप यादव को दिया, जिनकी देखरेख में वे कस्बे स्थित कोणार्क विद्यापीठ मैदान में लंबे समय से कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों के परिजनों, स्कूल प्रबंधन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि वैष्णवी और लक्ष्मण की मेहनत और लगन ने न केवल परिवार बल्कि पूरे कस्बे का गौरव बढ़ाया है। उनकी कामयाबी से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य युवा भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं।