गणेश चतुर्थी पर खेकड़ा में 14 सितंबर को सजेगा विशाल दंगल, प्रशासनिक हरी झंडी के बाद तैयारियां तेज
खेकड़ा कस्बे की वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी भादी चौथ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति मिल चुकी है, जिसके बाद दंगल समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गणेश चतुर्थी पर खेकड़ा में 14 सितंबर को सजेगा विशाल दंगल, प्रशासनिक हरी झंडी के बाद तैयारियां तेज
- रामलीला मैदान में दिखेगा पहलवानी का हुनर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी भादी चौथ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति मिल चुकी है, जिसके बाद दंगल समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गणेश चतुर्थी दंगल समिति के तत्वावधान में आगामी सोमवार, 14 सितंबर को सीएचसी के सामने स्थित रामलीला मैदान में दोपहर 2 बजे से दंगल का आगाज होगा। इस दंगल में अपनी पहलवानी का दमखम और दांव-पेच दिखाने के लिए देश के दूर-दराज इलाकों से नामी पहलवान जुटेंगे।
समिति के आयोजक सत्यवीर सिंह यादव, जयसिंह यादव, राजेश यादव, जगपाल यादव, राजेंद्र यादव और जितेंद्र यादव, आनंद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्षा नीलम धामा द्वारा किया जाएगा। दंगल में विजयी होने वाले पहलवानों के लिए समिति की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। निष्पक्ष मुकाबले के लिए आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कुश्ती में निर्णायक का फैसला अंतिम और सर्वमान्य रहेगा। वहीं, बराबर पर छूटने वाली कुश्तियों के लिए कमेटी अपनी ओर से अलग से पुरस्कार राशि तय करेगी। दंगल समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।