विद्युत उप स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भयंकर आग, दर्जनों गांवों की बिजली गुल

खेकड़ा कस्बे के पाठशाला रोड स्थित विद्युत उप स्टेशन के दस एमवीए ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही उप स्टेशन परिसर में भगदड़ मच गई। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

विद्युत उप स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भयंकर आग, दर्जनों गांवों की बिजली गुल

विद्युत उप स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भयंकर आग, दर्जनों गांवों की बिजली गुल
- फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, करीब 70 लाख का नुकसान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला रोड स्थित विद्युत उप स्टेशन के दस एमवीए ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही उप स्टेशन परिसर में भगदड़ मच गई। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से गौठरा, सांकरौद, सुभानपुर, हसनपुर, मसूरी, नूरपुर, फखरपुर, डूंडाहेड़ा, बंधपुर और काठा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को दीपावली का पर्व अंधेरे में ही मनाना पड़ सकता है। आग लगने के दौरान ट्रांसफार्मर से उठीं ऊंची-ऊंची लपटों ने आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी। मौके पर मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए, जबकि पाठशाला रोड से गुजर रहे राहगीर भी सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। अधिशासी अभियंता ने बताया कि आग अधिक लोड के कारण लगी थी। विभाग को करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।